
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित फतेहपुर में गुरुवार को एक चंदनगो घुस आई जिसकी वजह से लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने घंटों की मशक्कत के बाद चंदनगो को पकड़ लिया। इस दौरान चंदनगो कभी घर में घुसती तो कभी नालियों में घुस जाती, लोगों में दहशत की स्थिति बनी हुई थी लेकिन कड़ी मशक्कत के पश्चात चंदनगो आखिर पकड़ लिया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
फतेहपुर में रहने वाले विनोद की नजर एक चंदनगो पर पड़ी। चंदनगो को लोगों के घरों में घुसकर व सड़क पर जमकर टांडव मचाया। मामले की जानकारी वन विभाग को दी जिसके बाद वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आखिर चंदनगो को पकड़ लिया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160



























