हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। अनुमान है कि आने वाले रविवार तक क्षेत्र में तेज बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हापुड़, बाबूगढ़, पिलखुवा, हाफिजपुर, सिंभावली, बहादुरगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

संभावना है कि रविवार तक जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में बारिश होगी। आप को बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जनपद के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी है। गढ़मुक्तेश्वर में दो दिन पहले हुई बारिश से गढ़ वासियों को राहत मिली जबकि शुक्रवार की सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होने से जनपद वासियों ने राहत महसूस की है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























