हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को बारिश की संभावना बनी हुई है जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा। फिलहाल बढ़ते तापमान से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बुधवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है।
इन दिनों बढ़ता तापमान लोगों के लिए आफत बना हुआ है। साथ ही उमस ने भी लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504


























