VIDEO: मंगलवार व बुधवार को बारिश होने की संभावना










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार, बुधवार को बारिश होने की संभावना है जिससे न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री व अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री के आसपास बना रहेगा। रविवार की सुबह खिली धूप से अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। लोगों को कड़कती सर्दी से धूप ने राहत दिलाई। न्यूनतम तापमान रविवार को 9 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि भीषण सर्दी के बाद पिछले कुछ दिनों से दोपहर में खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। हालांकि सुबह और शाम के समय अभी भी ठंड बरकरार है। अनुमान है कि मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी होगी जिससे मंगलवार के दिन न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। इसके बाद बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है जिससे न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 12 डिग्री के आसपास रहेगा तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को एक बार फिर सूर्य देवता दर्शन देंगे और शनिवार को बादल छाए रहेंगे।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!