👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार की सुबह जबरदस्त कोहरा छाया रहा। हापुड़ सिटी में भी इस दौरान विजिबिलिटी काफी प्रभावित रही। वहीं शहर के बाहरी क्षेत्रों में विजिबिलिटी पर ज्यादा असर पड़ा। इस दौरान वाहनों को पार्किंग लाइट भी ऑन करनी पड़ी। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम ली। वहीं बुधवार की देर रात हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अनुमान है कि शनिवार, रविवार और सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे ठंड का प्रकोप और भी बढ़ सकता है।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260




























