हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी तथा चमरी में सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर भवन बनाए हुए हैं जिन्हें नगर पालिका परिषद द्वारा नोटिस भी जारी किए गए हैं। शनिवार को मोहल्लेवासी इकट्ठा होकर हापुड़ नगर पालिका परिषद पहुंचे और नगर पालिका परिषद हापुड़ की कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक ज्ञापन अधिकारियों को दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उनका मकान टूट तो उनके बच्चे कहां जाएंगे? यह नोटिस गलत जारी किए गए हैं। वह हाउस टैक्स आदि दे रहे हैं।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि वह मकान टूटने नहीं देंगे चाहे उन्हें बलिदान तक देना पड़े। महिलाएं भी इकट्ठा होकर हापुड़ नगर पालिका परिषद पहुंची जिन्होंने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में बनाए गए मकानों को भी तोड़ने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। सवाल यह खड़ा होता है कि मोहल्लेवासी अतिक्रमण जब कर रहे थे तो उस समय अधिकारी कहां थे? अपनी-अपनी मांगों को लेकर कुंती, गजेंंद्री, ब्रह्मकौर, नीलम आदि नगर पालिका परिषद पहुंची और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन अधिकारी को दिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























