👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क हादसों में कमी लाने और बेलगाम वाहनों पर लगाम कसने के उद्देश्य से एनएचएआई छह करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पिलखुवा से बृजघाट के बीच तीन स्थानों पर स्पीड मॉनिटरिंग कमरे लगवाएगा। इसके लिए स्थान चिह्नित करते हुए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि वाहन हाईवे पर फर्राटा भरते हैं जिसके चलते हादसे भी हो रहे हैं। हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। निर्धारित स्पीड से अधिक स्पीड पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158






























