
तीन एंबुलेंस गाड़ियों के काटे चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बिना मानक के दौड़ने वाली तीन एंबुलेंस गाड़ियों के परिवहन विभाग की टीम ने चालान काटे हैं। इस दौरान एंबुलेंस चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। जनपद हापुड़ में 72 एंबुलेंस पंजीकृत है जिनमें से 10 की समय अवधि पूरी हो चुकी है जबकि 11 एंबुलेंस ऐसी है जिनकी फिटनेस भी खत्म हो चुकी है जबकि असलियत यह है कि जिले में इससे अधिक एंबुलेंस दौड़ रही हैं। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने अभियान चलाकर तीन एंबुलेंस के चालान काटे और कड़ी चेतावनी भी दी।
कपड़े, कंबल, पर्दे, जूते आदि घर बैठे लौंडरी व ड्राईक्लीन कराएं: 7668818523


























