👁 0 views Views
गंगा मेला जा रहे हुड़दगियों का चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़-गंगा मेंले में भैंसा बुग्गी के साथ रेस करते हुए बाइकों पर स्टंट कर रहे नौजवानों को पुलिस ने बल पूर्वक रोक कर मोटर व्हीकल एक्ट में चालान किया है। यह मामला गुरुवार की रात थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत गढ़ चौपला का है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि गढ़-गंगा मेले में जा रही बुग्गियों के साथ कुछ नौजवान बाइकों पर स्टंट करते हुए जा रहे थे कि थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत गढ़ चौपला पर पुलिस ने रोक लिया। बाइक सवारों ने पुलिस के साथ अभद्रता की जिस पर पुलिस सख्ती के साथ उन्हें रोका और एमवीएक्ट के तहत चालान किया गया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


































