हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर बिना पंजीकरण के दौड़ रही ई-रिक्शाओं के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 ई-रिक्शाओं के चालान कर दिए और ई-रिक्शा के चालकों को चेतावनी दी कि सड़कों पर बिना पंजीकरण के यदि ई-रिक्शा दौड़ी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हापुड़ के यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह टीम के साथ सड़क पर उतरे और उन्होंने हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। देवनंदिनी फ्लाईओवर से लेकर रामलीला मैदान तक बिना पंजीकरण के चल रही ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 20 ई-रिक्शाओं के खिलाफ यातायात पुलिस ने चालान की कार्रवाई की और कुछ को कब्जे में ले लिया। यातायात पुलिस का कहना है कि नियम विरुद्ध सड़कों पर चल रही ई-रिक्शाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:































