हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर खड़े एक ट्रक में शनिवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला।जिसकी पहचान हापुड़ के मोहल्ला गंगापुरा निवासी लेखराज पुत्र स्वर्गीय भगवाना उम्र 55 वर्ष के रुप में की गई है।वह पिछले 3 दिन से बुखार से पीड़ित था और अपने परिवार से अलग रहकर चाय का ठेला लगाता था शुक्रवार की रात लेखराज वहां खड़े ट्रक में ही सो गया और शनिवार की सुबह लोगों ने देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों की सहमति से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।पुलिस इसे स्वाभाविक मौत बता रही है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























