👁 0 views Views
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ रामबाबू हरित गुरुवार को हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे जहां मीडिया के साथ मुखातिब होते हुए उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया. इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अनामिका सिंह समेत विभिन्न अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन भी किया गया. गाजियाबाद से हापुड़ पहुंचे डॉ रामबाबू हरित बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए. इस दौरान रामबाबू हरित ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्पीड़न से संबंधित गंभीर प्रकरणों में आयोग ने टीम भेजकर जांच कराई है. आजमगढ़, शाहजहांपुर, आगरा, औरैया, इटावा आदि क्षेत्रों में टीम ने जांच की है.






























