👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा संगठन के निर्देश पर भाजपा नेता नागरिकों के बीच रह कर जनसमस्याओं के निदान हेतु मैदान में उतर आए। नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत शनिवार को परिषद के कर विभाग में पहुंचे औऱ जनता दरबार लगाया। चेयरमैन नागरिकों की समस्याओं को सुना। फरियादियों ने परिषद के कर्मचारियों की भी शिकायतें की और आरोप लगाया कि कर्मचारी उत्पीड़न करत है और एक कार्य के लिए अनेक चक्कर लगवाते है। चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि परिषद लोगों की समस्याओं को हल करने, नगर विकास आदि के लिए कृत संकल्प है।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922





























