हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में गंगा जन्मोत्सव पर भारी संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचे और गंगा मैय्या का आशीर्वाद लिया। लेकिन इस दौरान पुलिस-प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं। शमशान घाट के पास ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही अपने मोबाइल और हेडफोन में व्यवस्त नजर आए। वहीं ब्रजघाट के सभी रास्तों पर लटकी तालाबंद जंजीरों ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। वाहनों बाहर निकलने के लिए यहां-वहां भटकते रहे लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं दिखा। जगह-जगह लगे बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक को स्मूथ बनाने के लिए कार चालकों से ही बैरिकेटिंग हटवाई।
वैसे तो हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने का दम भरा जा रहा है लेकिन यह सिर्फ कागजों में ही संभव है क्योंकि यहां के जो हालात हैं उससे श्रद्धालु बेहद परेशान हैं और वापस न आने की बात कह रहे हैं। बात रविवार की है जब ब्रजघाट पर जाते समय ठेकेदार के नुमाइमदों द्वारा प्रति कार 50 रुपए की रसीद काट दी गई। अंदर जाने पर श्रद्धालु पहले तो पार्किंग के लिए घंटो भटके। उसके बाद वापस आते समय सभी रास्तों पर जंजीर बांध दी गई। ऐसे में पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक मैनेज ही नहीं करना पड़ा। सभी वाहन सवारों को अंदर जाने से मना करते ही दिखाई दिए।
काम से बचने के लिए पेड़ के नीचे आराम से खड़े होकर पुलिसकर्मी वाहनों को वापस जाने का इशारा करते हुए दिखाई दिए। वहीं अंदर से बाहर आने वाली गाड़ियों के चालक पुलिस की लापरवाही से बेहद परेशान हो गए। बाहर निकलने पर हर रास्ते पर पुलिस का पहरा तो दिखा लेकिन वाहन चालक की समस्या को हल न कर सके। कई घंटों तक गाड़ियां ब्रजघाट में ही चक्कर काटती रही। इस दौरान गढ़ आए श्रद्धालुओं ने पुलिस व प्रशासन को जमकर कोसा और वापस तीर्थनगरी न आने की बात कही।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542


























