हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बाइक सवार चेन स्नेचरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. इन लुटेरों ने पुलिस के साथ-साथ गरुण वाहिनी टीम को भी चुनौती दी हुई है. रविवार को एक महिला चैन स्नेचिंग का शिकार हो गई. इस दौरान उसके गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली और फरार हो गए. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.
बता दें कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी वंदना अपने पति संदीप के साथ हापुड़ स्थित एक अस्पताल में आई थी. अतरपुरा चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से चेन लूट ली और फरार हो गए. यह हालत तब है जब चौराहे पर पुलिस मुस्तैदी के साथ खड़ी रहती है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























