हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चेन स्नेचरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हापुड़ की रेलवे रोड का है जहां बाइक सवार बदमाशों की मंगलवार की रात हापुड़ की रेलवे रोड पर टहल रहे एक दंपत्ति पर नजर पड़ गई। एक चेन को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने मौका देखते ही संजय पर झपटटा मार दिया। संजय पूरी ताकत के साथ बदमाशों से भिड़ गए। इस दौरान चेन टूट गई जिसका कुछ हिस्सा बदमाश लेकर फरार हो गए।
बता दें कि मामला मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे का है। जब हापुड़ की क्लेक्टरगंज के निवासी अकाउंटेंट संजय कक्कड़ अपनी पत्नी के साथ रेलवे रोड पर वॉक कर रहे थे। जैसे ही दोनों देवी मंदिर के पास पहुंचे तो घात लगाए बदमाशों ने संजय की चेन पर हल्ला बोल दिया। इस दौरान संजय ने भी अपनी चेन पकड़ ली और बदमाशों का जमकर सामना किया। इस छीनाझपटी में चेन टूट गई जिसका कुछ हिस्सा बदमाश लेकर फरार हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना मिलने पर हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी हासिल की। पुलिस दोनों अज्ञात बाइक सवारों की तलाश में जुट गई है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























