👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के दो भाइयों से जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर चेन और अंगूठी लूट ली और फरार हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली.
हापुड़ निवासी दीपक और पंकज पुत्र जयप्रकाश रविवार की दोपहर किसी काम से गाजियाबाद जा रहे थे. दोनों भाई आईएमएस कॉलेज के पास पहुंचे तो एक दुकान पर रुक कर जूस पीने लगे. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और तमंचे के बल पर दोनों से चेन और अंगूठी लूट कर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542

































