चाचा-भतीजे के नहर में डूबने की आशंका से हड़कंप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी के चाचा-भतीजा शुक्रवार की अपराह्न गांव गोंदी सलाई की गंग नहर में नहाने गए थे। चाचा-भतीजे ने नहर पुल से जैसे ही नहर में छलांग लगाई तो वह बाहर नहीं आए। चाचा भतीजे के नहर में डूबने की आशंका से हड़कंप मचा है और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है। पुलिस-प्रशासन की कोई मदद न मिलने से लोगों में गुस्सा पनप रहा है।

हापुड़ के इंदरगढ़ मोहल्ले में पुराने जूते की मरम्मत करने वाले दयानंद का 25 वर्षीय बेटा संदीप अपने भतीजे 18 वर्षीय दीपांशु व एक अन्य के साथ शुक्रवार की अपराह्न गंग नहर में स्नान करने गए थे। तीसरा युवक तो मौके पर ही खड़ा रहा। परंतु चाचा-भतीजे ने नहर में नहाने के लिए पुल से छलांग लगा दी। एक बार तो दोनों पानी से बाहर दिखाई दिए। परंतु उसके बाद पानी से बाहर नहीं आए। चाचा-भतीजे के नहर में डूबने की आशंका से तीसरे व्यक्ति ने दौड़कर चाचा-भतीजे के परिवार को सूचना दी।

सूचना मिलने पर लोग नहर की ओर दौड़ पड़े और चाचा-भतीजे को नहर में खोजना शुरू कर दिया। पुलिस-प्रशासन की मदद न मिलने से लोगों में गुस्सा व्याप्त है।








  • Related Posts

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

    Read more

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
    error: Content is protected !!