हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता व जनपद हापुड़ प्रभारी अजयवीर सिंह ने मंगलवार को हापुड़ में चेतावनी दी कि रालोद के संस्थापक चौ.चरण सिंह का चित्र अन्य राजनीतिक दलों द्वारा जिला पंचायत चुनाव में प्रयोग करने पर मुकद्दमा दर्ज कराया जाएगा।
रालोद नेता अजयवीर सिंह ने जिला पंचायत हापुड़ के चुनाव में चौधरी साहब का चित्र रालोद के अधिकृत अथवा रालोद समर्थित प्रत्याशी ही प्रयोग कर सकते है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व में यह संज्ञान में लाया गया है कि कुछ प्रत्याशी जिनका रालोद से कुछ लेना-देना नहीं है,वह स्वार्थवश चौधरी साहब का चित्र चुनाव प्रचार अभियान में कर रहे है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी,प्रोफेसर अब्बास अली, जितेंद्र गोयल, हेमंत मिश्रा,शेर अली आदि उपस्थित थे।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606
























