Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जल्द ही सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खुलने जा रहा है। भारत सरकार के अवर सचिव राजेंद्र सिद्धू ने अपर निदेशक को पत्र लिखकर हापुड़ में वैलनेस सेंटर खोलने के निर्देश दिए है।
आपको बता दें कि केंद्रीय सरकार द्वारा स्वास्थ्य योजना के तहत 72 शहरों में वैलनेस सेंटर बनाए गए हैं। अब हापुड़ में वैलनेस सेंटर की शुरुआत होने जा रही है। हापुड़ समेत आस-पास के क्षेत्र में व्यक्तिओं के डाटा भेजने के निर्देश दिए हैं। इन अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। कर्मचारियों को हॉस्पिटल का बिल या महंगी दवाई खरीदने के लिए पैसे ख़र्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसमें केंद्रीय कर्मचारी, सेनानिवृत कर्मचारी, रेलवे बोर्ड के कर्मचारी और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी समेत अन्य कर्मचारियों को अच्छा इलाज मिलेगा।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111




























