प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र










हापुड़, सीमन/सूवि (ehapurnews.com): भारत सरकार के “हाउसिंग फॉर ऑल” के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना( शहरी )के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 2 लाख 853 लाभार्थियों को 1341.17 करोड़ रुपए का ऑनलाइन हस्तांतरण माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से सीधा संवाद किया एवं इसी के साथ पीएम स्व निधि योजना के लाभार्थियों से भी माननीय मुख्यमंत्री जी ने संवाद स्थापित किया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभागार में मा0 विधायक सदर विजय पाल आढ़ती एवं नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के साथ जिलाधिकारी अनुज सिंह के द्वारा 10 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के एवं 10 प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आवंटित किए गए। इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका में मा0 विधायक डॉ कमल मलिक द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के एवं प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आवंटित किए गए। जनपद की चारों निकायों में 20 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के एवं 20 प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आवंटित किए गए।प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत जनपद में 700 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के ₹50000 तथा 517 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में 1.5 लाख रूपये एवं 358 लाभार्थियों को तृतीय किस्त के रूप रूप में ₹50000 की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। पीएम स्व निधि योजना के अंतर्गत 5337 लाभार्थियों को बैंक द्वारा ऋण वितरण किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, परियोजना अधिकारी डूडा योगराज सिंह गौतम उपस्थित रहे।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!