मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया की सीबीआई द्वारा कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को जनपद हापुड़ के चौरासी साठा इलाके में गुस्साए लोगों व आप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आप के पदाधिकारी व कार्यकार्ता सी. एम. चौहान, अरुण शर्मा, इमरान खान, देवेंद्र तंवर, उदयवीर सिंह, व चतर सिंह, आदि सोमवार को केंद्र सरकार का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए दतेंड़ी गेट चौराहे पर पहुंचे और केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने मनीष सिसौदिया को झूठे मिकद्दमे में फंसाया है। जनपद हापुड़ का चौरासी साठा क्षेत्र मनीष सिसौदिया की जन्मस्थली है।




























