
ग्रामीण महिला उद्यमिता की नई उड़ान का उत्सव
हापुड,सूवि(ehapurnews.com): कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन (CDF) दद्वारा, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट उड़ान के अंतर्गत गुरुवार को एक उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हापुड़ जिले और मुरादनगर की ग्रामीण महिला उद्यमियों की एक वर्ष की परिवर्तनकारी यात्रा का उत्सव था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी हापुड अभिषेक पांडे, हिमांशु गौतम (मुख्य विकास अधिकारी)- हापुड़ जिला उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इस पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्य अधिकारियों ने कहा कि प्रोजेक्ट उड़ान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, विशेष रूप से महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने में। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रयास स्थानीय स्तर पर सूक्ष्म उद्यमों को सशक्त बनाकर उन्हें स्थायी आजीविका के अवसरों में परिवर्तित कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस प्रकार की पहों को निरंतर समर्थन देता रहेगा, जिससे ग्रामीण उद्यमों को व्यापक बाजार से जोड़कर उनके विस्तार को गति दी जा सके।
कार्यक्रम को दो चरणों में संचालित किया गया।पहले चरण में व्यवसाय की बुनियाद को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, खाद्य सुरक्षा अनुपालन और पंजीकरण पर कार्य किया गया।दूसरे चरण में महिलाओं को बाज़ार से जोड़ने, डिजिटल प्लेटफॉर्म (जैसे WhatsApp Business) से जोड़ने, प्रदर्शनी अवसर प्रदान करने तथा निरंतर मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क और पीयर नेटवर्क विकसित किए गए।
पिछले एक वर्ष में हापुड़ जिले और मुरादनगर से 50+ स्वयं सहायता समूहों की 400 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 80+ महिला नेतृत्व वाले उद्यम स्थापित हुए और 200 महिलाएं सक्रिय रूप से इन उद्यमों से जुडीं।
कार्यक्रम के दौरान दो महत्वपूर्ण पहल्लों का शुभारंभ भी किया गयाः
“उडानः उद्यमिता की ओर एक कदम” टूलकिट लॉन्च
यह एक प्रैक्टिकल गाइड है, जिसमें 12 मॉड्यूल शामिल हैं। इसे ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए सरल भाषा और चित्रों के माध्यम से व्यवसाय के हर पहलू को समझाने के उद्द्देश्य से तैयार किया गया है।
“उद्योग सहेली” ऐप लॉन्च
Udyog Saheli एक Al-powered platform है जो खास तौर पर ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए बनाया गया है। यह voice-based है, हिंदी में काम करता है. और business से जुड़ी हर जरूरी जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और बदलाव की कहानी का उत्सव था, जिन्होंने अपने सपनों को उद्यम में बदला।
कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन (CDF) के बारे में
कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है, जो जमीनी स्तर पर नेतृत्व विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण पर कार्य करता है। इसी दृष्टि के तहत प्रोजेक्ट उड़ान की शुरुआत की गई। यह एक 360-डिग्री ग्रामीण उद्यम विकास कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुडी महिलाओं को उद्यमी बनाकर उन्हें स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

































