हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय विद्यालय ईबीएस बाबूगढ़ कैंट में शुक्रवार को नई शिक्षा नीति – 2020 की तीसरी वर्षगांठ मनाई गई। इसी क्रम में विविध प्रकार के कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और बताया कि के वि बाबूगढ़ को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा प्रदान कर एक ओर जहां वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक आदर्श विद्यालय के रूप में अपने आप को स्थापित करने का दायित्व भी मिला है। सभी पूरे उत्साह और लगन के साथ सरकार की अपेक्षाओं के अनुकूल ही अधिकारियों के कुशल निर्देशन में इस विद्यालय को एक मॉडल और अनुकरणीय विद्यालय के रूप में विकसित करने की दिशा में अग्रसर हैं।
स्कूल की एचएम ऋतू शर्मा ने बताया कि विद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के समस्त घटकों को लागू किया जाएगा। विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं से लेकर शिक्षण एवं अधिगम की संपूर्ण प्रक्रिया को नई शिक्षा नीति 2020 के आधार पर विकसित और संचालित किया जाएगा। यह नीति शिक्षा जगत में एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम है। इसी को आधार बनाकर विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक सुविधाओं से संपन्न प्रयोगशालाओं का विकास किया जा रहा है। पुस्तकालय और कला कक्ष… कला को आधुनिक बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। खेल के मैदान के सुंदरीकरण के साथ ही खेल कक्षा को खेल सामग्रियों से संपन्न किया जा रहा है। विविध प्रकार के खेलों के आयोजन द्वारा शिक्षा के लिए तनाव रहित माहौल सृजित करने का प्रयास कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति में रटंत विद्या के स्थान पर करके सीखने और कौशल विकास करने तथा खेल के माध्यम से अनुभवात्मक शिक्षा पर बल देने और करके सीखने पर सबसे अधिक जोर दिया जा रहा है।
हम अपने विद्यालय में इस दिशा में भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। बच्चे मात्रिभाषा और राजभाषा को गौरवान्वित और सम्मानित करने के साथ ही अन्य भाषाओं को भी सीखें उन्हें सम्मान दें इसका प्रयास निरंतर किया जा रहा है। भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से बच्चों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय में बाल वाटिका का भी शुभारंभ हो चुका है जहां बच्चे बहुत स्वतंत्र वातावरण में खेल खिलौने के बीच अपने बचपन को पूरे आनंद के साथ जीते हुए बस्ते के बोझ से मुक्त होकर प्रसन्नता पूर्वक सीखेंगे।
अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…
Read more
























