हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन महावीर दल चंडी मंदिर रोड के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। शनिवार को प्रधान अजय अग्रवाल (मुर्गीदाने वाले) एवं मंत्री दिनेश अग्रवाल ने गरीब ब्राह्मण परिवार और विषम परिस्थिति में पले पंडित मदन मोहन की कठिन जीवन यात्रा के महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला. इस दौरान अतिथि के रुप में नानक चंद शर्मा मौजूद रहे जिन्होंने पंडित मदन मोहन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशाल शर्मा, अरविन्द यादव, सुनील जैन, नितिन जी, केशव राम सिंहल आदि उपस्थित रहे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588

























