हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता दल के हापुड़ जिला मुख्यालय पर गुरुवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जंयती बड़े धूमधाम से मनाई गई। गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरी द्वारा माल्यार्पण किया गया। उन्होंने प्रकाश डाला कि तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरित मानस एक ऐसा महाकाव्य है जो समाज का स्पष्ट दर्शन करता है। यह महाकाव्य माता, पिता, गुरु, भाई, शिष्य आदि का एक दूसरे के प्रति कर्तव्यों तथा आदर्शों को प्रदर्शित करता है।
उत्तर प्रदेश नवजन कल्याण परिषद के महामंत्री हरिराज गोस्वामी ने तुलसीदास जी के जीवन व उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष हापुड़ मधु शर्मा, जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, महकार सिंह, रामानंद शर्मा ने कहा कि रामचरितमानस एक ऐसा ग्रंथ है जिसका सभी को अनुसरण करना चाहिए।
Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 7217476408

























