
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कन्या रत्न उत्सव मनाया गया जहां 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच जन्मी करीब 50 बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया। हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कन्या रत्न उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिससे बच्चियों को भी सम्मान मिले। लोग लड़कों के जन्मोत्सव तो मनाते हैं, बच्चियों का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाए। बच्चियों की संख्या बढ़े और लोग जागरुक हो। इस अभियान के तहत 50 बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गौतम भी मौजूद रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर




























