
ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ जी महाराज की 7वीं पुण्यतिथि मनाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में शुक्रवार श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां अनन्त श्री विभूषित ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानन्द तीर्थ जी महाराज की 7वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रेरणा स्त्रोत परम पूज्य ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्द तीर्थ जी महाराज भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया और भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
गांव के सम्मानित लोगों और श्रद्धालुओं ने भी गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखने को मिली। इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52





























