हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्याम नगर में स्थित एक कॉलेज का 18वां स्थापना दिवस बहुत सादगी एवम सद्भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा एवम भारतमाता के चित्र के समक्ष हरीश मित्तल एवम मुकेश कुमार तोषनीवाल द्वारा दीप प्रज्वलन एवम पुष्प अर्पित कर किया गया।
इसके पश्चात प्रबंधन समिति के सदस्यों, अध्यापक गणों एवम स्टाफ द्वारा विधि विधान से हवन का प्रारंभ किया गया। हवन के पश्चात सभी अध्ययन रत छात्र छात्राओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्य हरीश मित्तल ने बताया कि महाविद्यालय की स्थापना 21/07/2005 को स्व० राजकृपाल के तत्वावधान में गुरुपूर्णिमा पर शिक्षक प्रशिक्षण के लिए बी०एड०कॉलेज के रूप में की गयी थी। आज यह महाविद्यालय बी०एड० के साथ साथ बी ए, बी एस सी , एवम बी कॉम विषय भी संचालित कर रहा है।
इस संस्थान से निकले विद्यार्थी आई ए एस अधिकारी, पी सी एस अधिकारी, राजपत्रित अधिकारी, प्रवक्ता एवम शिक्षक के रूप में सुचारू रूप से सेवाएं प्रदान कर महाविद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।
इस अवसर पर कुलदीप कसना (सह निर्देशक शिक्षा भारती)डॉ मुनीश कुमार शर्मा (प्राचार्य), डॉ सचिन कुमार ( सहप्राचार्य ), महाविद्यालय अध्यापक, अध्यापिका, समस्त स्टॉफ एवम छात्र- छात्रायें उपस्थित रहीं।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622





























