
“परंपरागत ढंग से मनाएं त्यौहार, परंपरा ना बदलें”: डीआईजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने आगामी त्यौहारों, ईद व नवरात्र को सकुशल संपन्न कराने के लिए रेंज में व्यापक इंतजाम किए हैं। डीआईजी का कहना है कि कोई भी परंपरा ना बदले, परंपरागत ढंग से ही त्यौहार मनाएं, यातायात बाधित न करें। पुलिस-प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था है। इस बार चौकी व मोहल्ला वार भी मीटिंग की गई है। पीस कमेटी का आयोजन भी किया गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सूचना तंत्र बारीकी से सूचना एकत्र कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह है और एलआईयू भी सक्रिय है। धर्मगुरुओं से भी बातचीत की गई है। डीआईजी का कहना है कि परंपरागत ढंग से ही लोग त्योहार मनाए, परंपरा ना बदलें।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851





























