
सीडीओ ने किया प्राथमिक व जूनियर विद्यालय निरीक्षण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ हिमांशु गौतम ने सोमवार को के प्राथमिक विद्यालय इंटौरी, सादिकपुर तथा अकडोली व जूनियर विद्यालय अकडोली विकासखंड हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्राओं की शिक्षा गुणवत्ता परखी इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने अध्यापकों को निर्देश दिए की कुछ छात्रों की शिक्षा पद्धति पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्राथमिक विद्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय में छात्र_छात्राओं को दिए जाने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता की भी जांच की। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सभी अध्यापक गण उपस्थित मिले। सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। कक्षा एवं विद्यालय परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था सही पाई गई।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























