हापुड, सीमन (ehapurnews.com): श्री अभिषेक कुमार,जनपद हापुड के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने गुरुवार को माधव कोल्ड स्टोरेज, गढ़ रोड़ हापुड़ एवं मै० महाशक्ति फ्रोजन फूड्स, ग्राम- उपैड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा0 हरित कुमार, जिला उद्यान अधिकारी हापुड़ उपस्थित रहे। उक्त दोनों शीतगृहों में आलू भण्डारित किया जाता है। इनकी भण्डारण क्षमता क्रमशः 16299.32 मै०टन एवं 7357.57 मै०टन है। निरीक्षण के दौरान शीतगृहों की अग्नि की दुर्घटना तथा आपात स्थिति से सुरक्षा हेतु निर्देश दिये गये। शीतगृहों में भण्डारण की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयीं। अग्नि तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा हेतु न्यूनतम 02 अदद बी०ए० सैट तथा अमोनिया सूट मानकों के अनुसार निर्धारित भारतीय मानक ब्यूरो सर्टिफाईड कम्पनी के ही रखे जाने हेतु निर्देश दिये। रैकों की समय समय पर मरम्मत करायी जाये। वाहनों के खड़े करने हेतु छत/ टीनशेड की व्यवस्था पर्याप्त हो ताकि भण्डारण एवं निकासी के समय पर बारिश या अन्य किसी प्रकार से आलू की क्षति न हो। शीतगृह में आलू भण्डारण के समय लगने वाली लम्बी कतार एवं सड़क जाम की समस्या के निदान हेतु शीतगृहों की भण्डारण क्षमता के सापेक्ष बुकिंग प्रक्रिया समय से प्रारम्भ की जाय। शीतगृह के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सूचना पट पर भण्डारण प्रभार की दर प्रदर्शित करने हेतु निर्देश दिये गये। जिला उद्यान अधिकारी को प्रत्येक शीतगृह पर तहसील स्तर के नोडल अधिकारी नामित कराये जाने हेतु निर्देश दिये।
































