
तिरंगा यात्रा को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी, 500 छात्रों ने लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हापुड़ के सीडीओ हिमांशु गौतम ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा को हर झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में 10 स्कूलों के करीब 500 छात्रों ने हिस्सा लिया। बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रभात फेरी हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क से शुरू हुई जोकि रेलवे रोड से होते हुए तहसील चौराहा पर पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में देश के प्रति देशभक्ति की भावना को पैदा करना है। छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गौतम ने बताया कि देश की आजादी में शहीद हुए शहीदों को याद करते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध लेखन, पोस्टर कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें श्रेष्ठ आने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा में 10 स्कूलों के 500 छात्रों ने हिस्सा लिया।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838





























