हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को ठीक प्रकार मिल रहा है अथवा नहीं। यह परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह व परियोजना अधिकारी योगराज गौतम शुक्रवार को मौहल्ला नवी करीम, कासमपुरा, सादकपुरा पहुंचे, जहा सभासद नरेश भाटी ने सीडीओ व अन्य अफसरों का स्वागत किया।
सीडीओ न प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मिली और लाभार्थियों से वार्ता की। मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह उन लाभार्थियों से भी मिली जिन्हें स्वयं सहायता समूह योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ मिला है। ऐसी लाभार्थी महिलाएं प्लास्टिक के फूलों का कारोबार कर रही है। लाभार्थी महिलाओं ने फूलों का गुलदस्ता सीडीओं को भेंट किया।























