हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है जहां सिखेड़ा रोड पर गोपाल जी आटा मिल के बाहर खड़ी बाइक को चोर ने चुराने का प्रयास किया। मिल के अंदर मौजूद कर्मचारियों की नजर CCTV की स्क्रीन पर पड़ी तभी उन्होंने बाहर मौजूद चोर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक चोर भागने में कामयाब रहा। यदि आप भी CCTV लगवाने की सोच रहे हैं तो अभी कॉल करें +918126293996
मामला पिलखवा कोतवाली क्षेत्र का है जहां गोपाल जी आटा मिल के बाहर मिल में कार्यरत कर्मचारी मयंक निवासी पिलखुवा की बाइक खड़ी थी। शाम 6:10 के आसपास एक संदिग्ध व्यक्ति की नजर बाइक पर पड़ गई इसके बाद वह मास्टर की की मदद से चोरी का प्रयास करने लगा। तभी अंदर मौजूद कर्मचारियों की नजर CCTV स्क्रीन पर पड़ गई जिसके बाद उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दरवाजे का शोर सुनकर चोर भाग खड़ा हुआ और बाइक चोरी होने से बच गई।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार

































