👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फ्रीगंज रोड पर कचहरी में तारीख पर पेशी पर आए फरीदाबाद निवासी मुलजिम लाखन पाल को गोलियों से भूनने वाले आरोपियों का एक फोटो सामने आया है. तीनों बदमाश सीसीटीवी में भागते हुए दिखाई दे रहे हैं जिनमें से एक के हाथ में हथियार नजर आ रहा है. आरोपी मोहल्ला रघुवीर गंज की ओर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
बता दें कि यह वारदात मंगलवार की सुबह की है जब तीन बदमाशों ने एक मुलजिम को कचहरी के बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान एक सिपाही ओमप्रकाश भी घायल हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























