
पिलखुवा में हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद के पास हाईवे पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जिसकी LIVE CCTV सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल भेजा और वाहनों को हटाया। यातायात व्यवस्था को संभाला।
जानकारी के अनुसार सोमवार को पिलखुवा से गाजियाबाद की ओर जा रही बस ने ऑटो को टक्कर मारी जिसके बाद डंपर और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसे के दौरान ऑटो में सवार 38 वर्षीय मोनू पुत्र दिनेश शर्मा निवासी चितसोना बुलंदशहर की मौके पर मौत हो गई जबकि ऑटो में ही सवार गांव चितसोना का 55 वर्षीय तेजवीर और तेजवीर की 20 वर्षीय बेटी शगुन घायल हो गए। मोनू गाजियाबाद में ट्रक ड्राइवरी करता था जो कि घर से ऑटो से ड्यूटी करने के लिए जाता था। घटना का सीसीटीवी सामने आया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























