
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान यानि फिजिक्स की परीक्षा आयोजित की। चेकिंग के बाद भीतर प्रवेश मिला। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर स्थापित किए गए। परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिल उठे जिन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र काफी आसान आया था।

























