👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित कर सकता है। परीक्षा दो घंटे की हो सकती है। इसके लिए बोर्ड द्वारा सैंपल प्रश्न पत्र भी जारी किया गया है। बच्चों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने मार्किंग स्कीम भी जारी की है। इसके लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले टर्म की परीक्षा की तुलना में इस बार बहुविकल्पीय प्रश्नों की बजाए छोटे और बड़े प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। यदि कोरोना की स्थिति काबू में नहीं आई तो दूसरे टर्म की परीक्षा भी बहुविकल्पीय आधार पर हो सकती है जिसके लिए समय सीमा 90 मिनट होने की उम्मीद है।





























