हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना पिलखुवा पुलिस ने गश्त के दौरान धौलाना रोड से एक आरोपी को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दरोगा उपदेश यादव धौलाना रोड पर गश्त पर थे कि एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। आरोपी पिलखुवा के मौहल्ला कृष्ण गंज का शाकिर उर्फ पासे है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























