👁 0 views Views
20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ पुलिस सिकंदरपुर भट्टा के पास चैकिंग कर रही थी कि एक ग्रामीण युवक एक प्लास्टिक कैन में शराब लेकर जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी कलियाना वाली गली मढैया का दयानंद उर्फ भूरे है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक की कैन में करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पूछताछ को दौरान आरोपी ने अवैध रुप से शराब बेचना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625





























