👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के अहाताबस्तीराम में बुधवार की सुबह एक अजगर निकलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर मौके पर मौजूद लोगों ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। हालांकि इस दौरान अजगर यहां-वहां भागता रहा जिसे लोगों ने पकड़ लिया।
अहाताबस्तीराम में बुधवार की सुबह अचानक लोगों की नजर झाड़ियों में छिपे अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर सभी के होश उड़ गए जिन्होंने अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित जगह छोड़ दिया।



























