👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आबकारी निरीक्षक गोपाल श्री वास्तव ने आबकारी टीम के साथ एक मकान पर दबिश देकर एक वृद्ध को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
एक प्रैस नोट के अनुसार आबकारी दल ने एक सूचना पर गांव ददायरा के एक घर पर छापा मारा और गृहस्वामी 70 वर्षीय कंवरपाल को शराब बेचते हुए दबोच लिया। आबकारी दल ने 95 पव्वे देशी शराब बरामद कर गृहस्वामी को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह हापुड़ के एक ठिकाने से शराब लाकर गांव में बेचता है। ठिकाने का पता चल जाने के बाद भी आबकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























