👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से दो किलो सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी छोटा मोहल्ला धौलाना का शाहिद है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।जनपद में गांजा तस्कर के कयी मामले पकड़ में आए हैं जिससे यह संकेत मिलता है कि हापुड क्षेत्र में मादक पदार्थों का धंधा खूब पनप रहा है।




























