👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में हुई बारिश के बाद गुरुवार को इंद्रधनुष दिखाई दिया। आसमान में सात रंग देख लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस नज़ारे को देखने के लिए लोग सड़कों और छतों पर पहुंच गए। गुरुवार को हुई बारिश के बाद तेज धूप निकल आई। इस दौरान आसमान में इंद्रधनुष निकलने पर बच्चों में काफ़ी उत्साह दिखाई दिया।


























