पटाखे की तस्करी में दबोचा,वाहन व आतिशबाजी बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने एक ग्रामीण को आतिशबाजी की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टाटा मैजिक व करीब 65 हजार रूपए मूल्य के पटाखे बरामद किए है।आरोपी कस्तला कासमाबाद के रामवीर का बेटा दीपक है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने अवैध पटाखों की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे (कीमत करीब 65 हजार रुपये) व घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक बरामद की है।पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह बेचने के लिए आतिशबाजी लेकर जा रहा था।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683


































