हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने मौहल्ला अलीनगर में छापा मार कर एक आरोपी को अवैध रुप से मवेशी को काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से तीस किलो मांस, एक छुरी तथा अन्य औजार बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर हापुड़ के मौहल्ला अलीनगर में अवैध रुप से चलाए जा रहे बूचड़खाने पर छापा मार कर एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। जावेद के कब्जे से तीस किलो ग्राम मांस, एक दाव, तराजू, छुरी आदि बरामद किया है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























