हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने धारा 498ए/306/504/506 भादवि में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी पिलखुआ का घनश्याम चौहान है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
























