हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षा के दौरान बुधवार को दो नकलचियों को पकड़ा गया जो कि मॉडल पेपर के ज़रिए चीटिंग कर रहे थे. यूनिवर्सिटी के उड़न दस्ते ने दोनों को पकड़ लिया जोकि बीकॉम प्राइवेट के छात्र हैं.
बता दें कि बुधवार को तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की गई. पहली पाली में उड़न दस्ते के निरीक्षण में दो छात्र मॉडल पेपर की मदद से प्रश्न पत्र हल करने की कोशिश कर रहे थे जो कि पकड़े गए.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























