हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की असोड़ा पैठ में पशु व्यापारी को लोहे की रोड से पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यापारिक को सबके सामने लोहे की रोड से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया जिसे आनन-फानन में राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां व्यापारी के सिर में आठ टांके आए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला अलीनगर निवासी अब्दुल वाहिद पुत्र मोहम्मद नूर मेरठ रोड पर लगने वाली पशु पैठ में गया था जो कि खाना खा रहा था। इस बीच दो अन्य पशु व्यापारियों आए और उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर पशु व्यापारी को लोहे की रॉड से पीटा। पुलिस में जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























